महोबा। शिक्षा विभाग की ओर से इंस्पायर अवार्ड में छात्रों के नामांकन की तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब छात्र-छात्राएं 30 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। इसको लेकर उप शिक्षा निदेशक प्राइमरी संजय कुमार उपाध्याय ने निर्देश जारी किए हैं। पहले इंस्पायर अवार्ड के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर तक निर्धारित थी लेकिन लक्ष्य के सापेक्ष महज 60 फीसदी ही आवेदन हुए। अधिकांश विद्यालयों की ओर से चार से कम आवेदन किए गए। अब आवेदनों की लक्ष्य की पूर्ति के लिए इसकी तिथि बढ़ाई गई है। साथ ही उप शिक्षा निदेशक से प्रत्येक विद्यालय से कम से कम पांच-पांच आवेदन कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि, अधिक से अधिक छात्र इंस्पायर आवर्ड में शामिल हों और उनमें नवाचार के प्रति रुचि बढ़ सके।