फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बिना टिकट यात्रा कराने पर परिचालक निलंबित, चालक का रूट बदला

Fri, 26 Jul 2024 01:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जनपद से लखनऊ जा रही महोबा डिपो की बस में चेकिंग के दौरान प्रवर्तन दल को 14 यात्री बिना टिकट मिले थे।
विज्ञापन

मामले में परिचालक को निलंबित कर दिया गया है। जबकि चालक का रूट बदल दिया गया है। इसकी जांच जारी है। यदि चालक भी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई हो सकती है।
महोबा डिपो की बस 22 जुलाई को महोबा से लखनऊ जा रही थी। प्रवर्तन दल में शामिल सहायक यातायात निरीक्षक सत्येंद्र सिंह और सहायक निरीक्षक अभिषेक मिश्रा चेकिंग कर रहे थे। प्रवर्तन दल ने इंगहौटा के पास बस को रुकवा कर चेकिंग की। तब 14 यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर एआरएम रामप्रताप साहू ने चालक व परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। महोबा डिपो के प्रभारी एआरएम राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि बिना टिकट यात्रा कराने के मामले में परिचालक लक्ष्मण दुबे को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, चालक कौशल किशोर का रूट बदल दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें