फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: हाईवे पर डंपरों की भिड़ंत, एक घंटे लगा जाम

Fri, 26 Jul 2024 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना खन्ना के चिचारा गांव के पास दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर एक घंटा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

जनपद कानपुर के थाना महाराजपुर के रूरा निवासी दिनेश (40) डंपर चालक हैं। बुधवार की दोपहर वह पत्थरमंडी कबरई से गिट्टी लादकर जा रहा था। हाईवे पर चिचारा के पास सामने से आ रहे दूसरे डंपर से उनकी भिड़ंत हो गई। इससे डंपर चालक दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि दोनों डंपर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इससे एक घंटे तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से अलग कराते हुए आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन


सड़क हादसों में सात लोग घायल
महोबा। दिसरापुर निवासी रामसेवक (28) स्कॉर्पियो लेकर जनपद चित्रकूट जा रहा था। तभी हाईवे पर गुगौरा चौकी के पास कार का टायर फट गया। इससे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक बुरी तरह घायल हो गया।
इसी तरह इमिलियाडांग निवासी गुलाबरानी, कादीपुरा निवासी चंद्रकांत, बीला दक्षिण निवासी अरविंद, भगतसिंह नगर निवासी संजना, चरखारी निवासी राममूर्ति और वतीदेवी अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दिनेश व राममूर्ति की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें