फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: रोडवेज बस में परिचालक ने किशोरी से की छेड़छाड़, हंगामे के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 23 Aug 2021 11:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

किशोरी का आरोप है कि रास्ते में परिचालक ने अश्लील हरकतें शुरू कर दी। विरोध करने पर बस से उतारने की धमकी दी। बार-बार कहने के बाद भी वह नहीं माना।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा में जनपद हमीरपुर के कस्बा राठ से महोबा आ रही रोडवेज बस में सवार किशोरी से परिचालक ने छेड़छाड़ कर धमकी दी। बस महोबा पहुंचने पर किशोरी ने शोच मचा दिया। जिससे यात्री भड़क गए और हंगामा करने लगे। मामला बढ़ता देख चालक व परिचालक बस को किनारे खड़ी कर फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना राठ के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी अपनी बड़ी बहन के साथ रोडवेज बस से रविवार की शाम रक्षाबंधन पर्व पर रिश्तेदारी में महोबा आ रही थी।

बस में भीड़ अधिक होने के चलते परिचालक ने किशोरी को अपनी सीट पर बैठा लिया। किशोरी का आरोप है कि रास्ते में परिचालक ने अश्लील हरकतें शुरू कर दी। विरोध करने पर बस से उतारने की धमकी दी। बार-बार कहने के बाद भी वह नहीं माना।
विज्ञापन


तब किशोरी ने अपनी बहन व अन्य यात्रियों को मामला बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख चालक ने चरखारी बाईपास मार्ग में सड़क किनारे बस रोक दी। बस रोकने का कारण पूछने पर चालक ने बस खराब होने की बात कही। इस दौरान चालक व परिचालक बस छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना की जांच की। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें