फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को ही मिलेगी खाद

Mon, 27 Oct 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अब फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को ही सहकारी समितियों में खाद मिल सकेगी। इसको लेकर सहायक निबंधक सहकारिता ने निर्देश जारी किए हैं। ऐसे में समितियों में खाद लेने के लिए पहुंचने वाले किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ दस्तावेज भी दिखाने होंगे। तब जाकर उन्हें खाद मिलेगी।
विज्ञापन

सहायक निबंधक सहकारिता विनय कुमार तिवारी ने बताया कि वर्तमान में रबी फसलों की बोआई का समय चल रहा है। किसानों को सहकारी समितियों से डीएपी व यूरिया खाद उपलब्ध कराई जा रही है। नए नियमों के तहत सहकारी समितियों से उन्हीं किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाएगी, जिन्होंने अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराई है। ऐसे में खाद वितरण में किसी भी असुविधा से बचने के लिए किसान शीघ्र ही अपनी फार्मर रजिस्ट्री पूरी करा लें। जो किसान पहले से ही सहकारी समितियों के सदस्य है वह भी अपनी फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कराएं।
फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए किसान नजदीकी जनसेवा केंद्र में संपर्क कर सकते हैं। सहकारी समितियों के सदस्य अपनी समिति के सचिव से भी इस कार्य के लिए संपर्क कर सकते हैं। फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को आधार से लिंक मोबाइल नंबर, खतौनी और बैंक पासबुक होना अनिवार्य है। फार्मर रजिस्ट्री के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें