फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन

Mon, 15 Jul 2024 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। दशमोत्तर छात्रवृत्ति का लाभ पाने के लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन

इसके बाद शिक्षण संस्था की ओर से आवेदन की जांच पड़ताल की जाएगी। पात्र छात्र-छात्राआें को छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिलेगा जबकि अपात्र छात्रों के आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।
समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार 24 जुलाई तक छात्र-छात्राआें के स्तर से आवेदन को भरा व सही किया जाएगा। इस दौरान छात्र ऑनलाइन आवेदन में अपने परीक्षा परिणाम को भरेंगे। 16 से 30 जुलाई तक शिक्षण संस्था की ओर से आवेदन की जांच पड़ताल कर उसे अग्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान अपात्र मिलने वाले छात्रों के आवेदन निरस्त किए जाएंगे। वहीं 31 जुलाई से आठ अगस्त तक छात्रवृत्ति योजना के पात्र छात्रों का सत्यापन होगा। साथ ही आवेदनों पर डिजिटल हस्ताक्षर से ऑनलाइन सत्यापित किया जाएगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह ने निर्धारित समय-सीमा में आवेदन सत्यापित करने की अपील की है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें