फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाट का ठेला लगाने वाले युवक के खाते में अचानक कहां से आए 1 करोड़ रुपये, इंटेलिजेंस टीमों ने मारा छापा

Sat, 20 Jul 2019 02:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इटावा में तीन दिन पहले एक सब्जी वाले के खाते में तीन करोड़ रुपये आने के बाद अब महोबा के चरखारी निवासी एक युवक के दिल्ली स्थित बैंक खाते में एक करोड़ रुपया आने से इंटेलिजेंस टीमें चौकन्नी हो गईं हैं। राजस्व खुफिया निदेशालय लखनऊ की टीम ने युवक के घर पर छापा भी मारा था। जिसके बाद से परिजनों में दहशत का माहोल है।

विज्ञापन

खाते में विदेशी मुद्रा आने के बाद डीआरआई ने युवक के घर पर गुरुवार को छाप मारकर परिजनों से पूछताछ में पाया कि उसका एक रिश्तेदार थाईलैंड में रहता है। रिश्तेदार द्वारा विदेशी मुद्रा खाते में भेजे जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। चरखारी निवासी मोहम्मद शरीफ पहले चाट का ठेला लगाता था।
 

विज्ञापन

डीआरआई टीम की पूछताछ में थाईलैंड में एक रिश्तेदार रहने का हुआ खुलासा

इसके बाद टेंपो खरीद लिया और बाप-बेटे टेंपो चलाने लगे। पांच साल पहले रफीक टेंपो छोड़कर दिल्ली चला गया। पांच साल से दिल्ली में रह रहे रफीक के खाते में एक करोड़ की विदेशी मुद्रा आ गई। उसके खाते में एक करोड़ आते ही इंटेलिजेंस को यह जानकारी मिली।

दिल्ली इंटेलिजेंस ने डीआरआई कार्यालय लखनऊ को सूचना दी और रफीक को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार की शाम करीब पांच बजे डीआरआई के इंस्पेक्टर सुनील माथुर के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने रफीक के चरखारी स्थित आवास में छापा मारा।

छापेमारी में परिजनों के आधार कार्ड और बैंक खाता नंबर टीम ले गई। बताया जाता है कि रफीक के एक रिश्तेदार थाईलैंड में पत्थर के नग का काम करते हैं। नग अच्छी कीमत में बिकता है। थाईलैंड से ही उसके खाते में पैसा भेजे जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस छापामार कार्रवाई के बाद से रफीक का परिवार बुरी तरह सहमा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें