जांच के बाद निकलती राजस्व खुफिया निदेशालय लखनऊ की टीम
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पैसा कमाने गए महोबा के एक युवक के खाते में एक करोड़ रुपये आ गए। इतनी बड़ी रकम खाते में आने पर गुरुवार को राजस्व खुफिया निदेशालय लखनऊ (डीआरआई) की टीम ने युवक के महोबा के चरखारी स्थित आवास पर छापामार कार्रवाई कर अभिलेख खंगाले।
इस दौरान परिजनों से पैसा कहां से आया इसकी जानकारी ली लेकिन वह कुछ भी नहीं बता सके। तब टीम पूरे परिवार के लोगों के खाता नंबर और आधार कार्ड अपने साथ ले गई। कस्बा चरखारी के मोहल्ला नयापुरा निवासी मोहम्मद शरीफ के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा रफीक पांच साल पहले दिल्ली में पैसा कमाने के लिए गया था।