फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बिना मानक संचालित एक कोचिंग व चार लाइब्रेरी सीज, आठ को नोटिस

विज्ञापन
फोटो 23 एमएएचपी 12 परिचय-रामकथा मार्ग स्थित कोचिंग सेंटरों की जांच करते एसडीएम, डीआईओएस, सीओ व
विज्ञापन
महोबा। लखनऊ में हुई दुखद घटना के बाद अब महोबा शहर में संचालित कोचिंगों पर विभागीय अधिकारियों की निगाह टेढ़ी हो गई है। मंगलवार की शाम संयुक्त टीम ने शहर के रामकथा मार्ग में स्थित कोचिंगों में व्यापक चेकिंग की। नियमों का पालन न मिलने पर एक कोचिंग व चार लाइब्रेरी को सील किया गया जबकि आठ संचालकों को नोटिस दिए गए। चेकिंग अभियान देख कई संचालक सेंटर बंदकर मौके से खिसक गए जिन्हें फोन से बुलाकर नोटिस थमाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम चार बजे एसडीएम शिवध्यान पांडेय के नेतृत्व में डीआईओएस प्रेमचंद, सीओ सदर रविकांत गोंड, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी महेंद्र सिंह और कोतवाल मनीष पांडेय पुलिस बल के साथ शहर के रामकथा मार्ग पर पहुंचे। इस दौरान एकता पैलेस के पास संचालित बलराम कोचिंग पर पहुंचकर चेकिंग की। यहां रजिस्ट्रेशन व फायर एनओसी मिली लेकिन अग्निशमन उपकरण पुरानी तारीख का मिला। आने-जाने के लिए सिर्फ एक ही दरवाजा था।
खिड़की नहीं थी जबकि शौचालय कोचिंग सेंटर की दूसरी मंजिल पर बना था। यह कोचिंग आवासीय भवन में एक कमरा में चल रही थी जिस पर नोटिस थमाकर आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। इसके बाद अरविंद क्लासेस में चेकिंग की गई। यहां कक्षा 12वीं और बीएससी की कक्षाएं चलती हैं लेकिन नेशनल बिल्डिंग कोड के नियम के तहत पीडब्ल्यूडी की एनओसी नहीं थी। कोचिंग के बाहर अत्यधिक प्रचार सामग्री मिलने पर टीम ने नाराजगी जताई। साथ ही कोचिंग संचालक को नोटिस थमा कर आवश्यक नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दिनेश केमिस्ट्री क्लासेज में फायर एनओसी न मिलने, बुंदेला फिजिक्स कोचिंग में रजिस्ट्रेशन व फायर एनओसी न होने समेत आठ कोचिंग संचालकों को नोटिस दिए गए। इसके अलावा नीलेश क्लासेस में टीम चेकिंग की तो ताला बंद मिला। फोन करने पर कॉल रिसीव नहीं की गई। जांच में सहयोग न करने पर कोचिंग को सील कर दिया गया। इसी तरह नियमों की अनदेखी कर संचालित चार लाइब्रेरी सील की गई। आठ बजे के बाद भी कोचिंगों में चेकिंग अभियान जारी रहा। उधर, डीआईओएस ने कहा कि नोटिस के बाद भी रजिस्ट्रेशन व अन्य व्यवस्थाएं पूरी न करने वाले कोचिंग संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।


सिर्फ 14 कोचिंग के पास है फायर एनओसी

महोबा। कोचिंग संचालकों की मनमानी जारी है। जनपद में पंजीकृत कोचिंगों की संख्या 25 है। कोचिंग संचालकों को दमकल विभाग से फायर एनओसी लेना अनिवार्य है लेकिन जिले में कुल 14 कोचिंगों के पास फायर एनओसी है। चरखारी में तीन कोचिंगों व महोबा शहर में 11 कोचिंग संचालकों के पास अग्निशमन की एनओसी है। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी महेंद्र सिंह का कहना है कि फायर एनओसी न लेने वाले कोचिंग संचालकों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी।

फोटो 23 एमएएचपी 12 परिचय-रामकथा मार्ग स्थित कोचिंग सेंटरों की जांच करते एसडीएम, डीआईओएस, सीओ व

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें