फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड ने ली एक और ग्रामीण की जान

Thu, 25 Dec 2014 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाआें से लोगाें को निजात नहीं मिल रही है। बृहस्पतिवार को ठंड की चपेट में आकर एक और ग्रामीण नाथूराम (59) निवासी मृथला, कोतवाली महोबा की मौत हो गई। वहीं कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार थाम दी है। कोहरे के चलते ट्रेनें पांच से दस घंटे देरी से आईं।
विज्ञापन


गुरुवार को दिन में धूप निकलने से लोगाें ने राहत की सांस ली, लेकिन शाम होते ही ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए और रात आठ बजे के बाद आसमान में कोहरा छाने लगा है। हाड़तोड़ सर्दी ने लोगाें की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कड़ाके की ठंड के चलते जहां गरीब वर्ग के लोगाें को अलाव के सहारे रात गुजारनी पड़ रही है।

वहीं जेल में एक-एक दो-दो कंबलाें के सहारे सर्दी से निजात न मिलने पर विनोद पुरवार, सुनील जैन, अनुराग शिवहरे सहित तमाम समाजसेवियाें ने जेल में कंबल वितरित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


दिन रात पड़ रहे कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार थाम ली है। गुरुवार को रात तीन बजे आने वाली महाकौशल एक्सप्रेस दस घंटे देरी से दोपहर एक बजे आई। इसी तरह संपर्क क्रांति छह घंटे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस पांच घंटे, चंबल एक्सप्रेस छह घंटे, इंटरसिटी पांच घंटे देरी से आईं, जिससे यात्रियाें को रेलवे स्टेशनाें पर ठंड के मौसम में घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें