पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का 90वां जन्मदिवस भाजपाइयाें ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर भाजपाइयाें ने अभियान के तहत शहर में साफ सफाई की। जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर पूर्व प्रधानमंत्री का अनुसरण कर देश सेवा का संकल्प लिया।
हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी के भाजपा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के नेतृत्व में गुरुवार को भाजपाइयाें ने नयापुरा, नैकाना, प्राइवेट बस स्टैंड में साफ सफाई की।
अभियान के माध्यम से भाजपाइयाें ने लोगाें को स्वच्छता का संदेश दिया। बाद में जिला अस्पताल में सांसद के नेतृत्व में मरीजों को फल वितरित कर पूर्व प्रधानमंत्री के दीघार्यु होने की कामना की।
इस अवसर पर सांसद चंदेल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में अहम योगदान दिया है। साथ ही देश में शांति और विकास के लिए कार्य किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यकाल में भारत और पाकिस्तान संबंध बेहतर हुए थे। कहा कि हम सभी को उनका अनुसरण करते हुए देश के हित में कार्य करना चाहिए।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा अनुरागी, महामंत्री अरुण सक्सेना, महेंद्र गुरुदेव, रामबालक पांडेय, नरेंद्र मिश्रा, नीरज रावत, भागवत गुप्ता, जितेंद्र बुधौलिया, उर्मिला राजपूत, निधि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
चरखारी प्रतिनिधि के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गोष्ठी का आयोजन किया। जितेंद्र सिंह सेंगर ने भाजपाइयाें से पूर्व प्रधानमंत्री के विचारों पर अमल करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपाइयों ने सीएचसी में मरीजाें को फल और बिस्कुट बांटे। इस मौके पर योगेश मिश्रा, महेंद्र गुरुदेव, केशव वकील, कामेश, युवराज सिंह सेंगर, ओमप्रकाश राजपूत, नीरज गुप्ता, अमित शर्मा, रजनीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
खरेला प्रतिनिधि के मुताबिक, महामुनि श्रंगी ऋषि आश्रम पर भाजपाइयों ने सफाई अभियान चलाया।
अभियान में नगर पंचायत अध्यक्ष सिद्ध गोपाल अहिरवार, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष राजू गुप्ता, छात्र नेता पुष्पेंद्र सिंह, उमेश गुप्ता, रानू पाठक, दीपक सोनी, शीलू सोनी, चंद्रशेखर तिवारी, अवधेश गुप्ता, योेगेंद्र सिंह, अजय विश्वकर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर डॉ. एसके सचान की मौजूदगी में मरीजाें को फल वितरित किए।