फोटो 27 एमएएचपी 01 परिचय-मोहल्ला मकनियांपुरा की बड़ी मस्जिद में जुमा की नमाज अदा करने के बाद दु
महोबा। मुकद्दस माह रमजान के दूसरे जुमे पर शहर की विभिन्न मस्जिदाें में रोजेदारों की भीड़ जुटी। लोगों ने पाकीजगी के साथ मस्जिदाें में पहुंच जुमे की नमाज अदा की। नमाज के बाद मुल्क की तरक्की व आपसी भाईचारे की सलामती के लिए दुआ मांगी गई। इस दौरान पेश इमामों ने रमजान की खूबियां बताई।
रमजान माह में शहर की मस्जिदें नमाजियाें से गुलजार हैं। रमजान के दूसरे जुमे को शहर के कत्तीपुरा स्थित जामा मस्जिद, समदनगर स्थित अब्बाहुजूर की मस्जिद, भीतरकोट स्थित गरीब नवाज मस्जिद, मकनियांपुरा की बड़ी मस्जिद, भटीपुरा स्थित पीर बटाऊ समेत सभी मस्जिदाें में रोजेदारों ने भारी संख्या में पहुंचकर जुमे की नमाज अदा की। बड़ी संख्या में बच्चाें ने भी जुमे पर मस्जिद पहुंचकर नमाज पढ़ी। इसके बाद मुल्क की तरक्की की दुआएं मांगी। इस दौरान मस्जिदों के पेश इमामों ने रमजान की खूबियां बताईं। कहा कि इबादतों का महीना रमजानुल मुबारक को तीन अशरों में बांटा गया है। पहला अशरा रहमत, दूसरा बरकत और तीसरा मगफिरत का होता है। वहीं, शाम के समय घरों और मस्जिदों में रोजा इफ्तार पार्टी का दौर शुरू हो गया है। इससे घरों व मस्जिदों में राेजेदारों की भीड़ जुट रही है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।