फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अमावस्या पर भक्तों ने श्रद्धा-भक्ति से लगाई गोरखगिरि की परिक्रमा

Wed, 22 Oct 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 22 एमएएचपी 09 परिचय-ऐतिहासिक गोरखगिरि पर्वत की परिक्रमा लगाते भक्त। स्रोत: आयोजक - फोटो : दीपदान के दौरान धर्मनगरी के राघव घाट का सुंदर आकर्षक नजारा व जगमग मंदाकिनी। संवाद
विज्ञापन
महोबा। कार्तिक अमावस्या पर बुंदेलों ने मंगलवार को धार्मिक आस्था के केंद्र ऐतिहासिक गोरखगिरि पर्वत की श्रद्धा-भक्ति के साथ परिक्रमा लगाई। इस दौरान स्वस्थ बुंदेलखंड, समृद्ध बुंदेलखंड बनाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही गोरखगिरि तीर्थ क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी को रोकने के लिए डीएम व एसपी से ठोस कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

शिवतांडव मंदिर से शुरू हुई परिक्रमा यात्रा पठवा के बाल हनुमान, महावीरन, केदारेश्वर महादेव, संकरे सन्या, काली माता, छोटी चंद्रिका, नाग देवता मंदिर, कालभैरव होते हुए गुजरी। बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि गोरखगिरि तीर्थ क्षेत्र न केवल डीएम, एसपी कार्यालय के नजदीक है बल्कि यहां हो रहे विकास कार्य मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल हैं। चित्रकूट के कामदगिरि पर्वत की तरह गोरखगिरि के प्रति लोग श्रद्धा भाव रखते हैं लेकिन यहां का ज्यादातर क्षेत्र शाम होते ही नशाखोरी का अड्डा बन जाता है। सुबह जब भक्त वहां पहुंचते हैं तो शराब की टूटी बोतलें, खाने-पीने का सामान, आदि जगह-जगह बिखरा मिलता है। इससे आने वाले भक्तों में आक्रोश है। शाम के समय यहां नियमित पुलिस पेट्रोलिंग कराई जाए। इस मौके पर सिद्धे सेन, मनीष जैदका, महेंद्र, प्रेम, प्रवीण चौरसिया, अवधेश गुप्ता, नीरज पुरवार, जागेश्वर, चंद्रकांत, संदीप, दीपू सोनी, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें