फोटो 22 एमएएचपी 11 परिचय-शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते एसपी। स्रोत: पुलि
महोबा। पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में अमर शहीद जवानों को श्रद्धा-सुमन व पुष्प चक्र अर्पित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान देश की सेवा में शहीद हुए पुलिसकर्मियों की शहादत को याद किया गया।
एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने पुलिस लाइन में प्रतीकात्मक शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर कर्तव्यपथ पर अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। एसपी ने मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक के संदेश से सभी को अवगत कराते हुए पिछले एक वर्ष में अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुए शहीद हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को याद कर उनकी शौर्य गाथा बताई। साथ ही वीर जवानों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर अपर एसपी वंदना सिंह, सीओ सदर अरुण कुमार सिंह, सीओ चरखारी दीपक दुबे, आरआई शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
वर्ष 1959 से मनाया जा रहा पुलिस स्मृति दिवस
महोबा। 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की पेट्रोलिंग पार्टी के तीन ऑफिसर्स को भारत-तिब्बत बॉर्डर पर चीनी सैनिकों ने अपनी हिरासत में ले लिया था। अगले दिन जब उनकी तलाश में सीआरपीएफ की टीमें गई तो उन पर पहले से घात लगाकर बैठे चीनी सैनिकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सीआरपीएफ के जवानों ने भी उस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया लेकिन उस अचानक हुए हमले में सीआरपीएफ के 10 जवान शहीद हो गए और सात अन्य जवान घायल हो गए। उसी दिन से उन 10 वीर सीआरपीएफ जवानों की शहादत को याद करते हुए प्रत्येक वर्ष देश में 21 अक्टूबर का दिन पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।