फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: रूचि और क्षमता के अनुसार विषयों का चयन करें छात्र

Mon, 05 May 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित होने के साथ ही कक्षा 11 में प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। विद्यार्थी स्कूलों में पहुंच कर प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी कर रहें है। विषयों का चयन करने में विद्यार्थियों को किसी तरह की उलझन न हो, इसके लिए शिक्षको ने छात्र-छात्राओं को अपनी रूचि व क्षमता के अनुसार ही विषयों का चयन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

25 अप्रैल को यूपी बोर्ड की परीक्षा का परिणाम घोषित किया जा चुका है। जिले में हाईस्कूल में 89.39 फीसदी परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है।
जिले में 11,766 परीक्षार्थियों ने पंजीयन कराया था। 11,128 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 9,947 बच्चों ने सफलता हासिल की। अब रिजल्ट आने के बाद हाईस्कूल उत्तीर्ण बच्चे कक्षा 11 में प्रवेश के लिए पहुंच रहे है। यहां सबसे बड़ी दिक्कत विषयों का चयन करने में होती है।
कक्षा 11 में बच्चों को विज्ञान, मानविकी व कामर्स स्ट्रीम में से किसी एक चयन करना होता है। इसी पर भविष्य की नींव तैयार होती है, जिनके चयन में शिक्षकों ने बच्चों काे सावधानी बरतने की सलाह दी है। कहा कि विषयों का चयन अपनी क्षमता व रूचि के अनुसार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें