फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा पलटने से वृद्ध की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। लुहेड़ी-ननौरा मार्ग में बैंक से पैसा निकालने जा रहे ग्रामीणों से भरा ई-रिक्शा पलट गया। दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के ग्राम लुहेड़ी निवासी लक्षिया (70) पुत्र गुमना समेत आधा दर्जन ग्रामीण ई-रिक्शा में सवार होकर पैसा निकालने आर्यावर्त बैंक जा रहे थे। तभी ननौरा से दो किमी पहले ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद ई-रिक्शा सवार ग्रामीणों में चीख पुकार मच गई।
सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी श्रीनगर पहुंचाया गया। जहां लक्षिया की मौत हो गई। घायलों में सुशीला (40), गयादीन (65), बबुआ (30), ई-रिक्शा चालक गयादीन व बौरा शामिल हैं। जिनका उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें