महोबा। जिले में गेहूं खरीद बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन अधिकांश केंद्रों में बोहनी भी नहीं हुई। खरीद केंद्रों ने टोकन प्रणाली से 200 क्विंटल गेहूं खरीदा। डीएम अवधेश तिवारी ने बताया कि जिले में 49 केंद्रों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदा जा रहा है।
गेहूं बेचने के लिए किसानों को खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। क्योंकि खरीद केवल उन्हीं किसानों की होगी जिनका आनलाइन पंजीकरण होगा। जिला प्रबंधक पीसीएफ शरद यादव ने बताया कि केंद्रों पर बारदाना व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दी गई हैं।