महोबा में वैश्विक कोरोना महामारी के मद्देनजर शासन द्वारा नामित जिले के नोडल अधिकारी राहुल सिंह ने नगर पंचायत खरेला द्वारा संचालित सामुदायिक रसोई और महोबकंठ यूपी-एमपी बॉर्डर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण दौरान नोडल अधिकारी ने जरूरत के हिसाब से कुकिंग क्षमता बढ़ाए जाने के एसडीएम राजेश कुमार को निर्देश दिए। इससे जरूरतमंदों को दोपहर 12 बजे से पहले अनिवार्य रूप से भोजन मिल सके।
महोबकंठ यूपी-एमपी बॉर्डर के निरीक्षण के दौरान एसडीएम कुलपहाड़ मोहम्मद उवैस को बॉर्डर से आने-जाने वालों का ब्यौरा रजिस्टर में दर्ज करनें के निर्देश दिए। कहा कि श्रमिकों को क्वारंटीन केंद्र में भेजें और अन्य जनपद से संबंधित श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद संबंधित जिले में भेजने की कार्रवाई की जाए।