फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर में नहीं मिला खाना तो की एसडीएम से शिकायत, भोजन के प्रवासियों से मांगे जाते हैं रूपए

Fri, 15 May 2020 06:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
क्वारंटीन सेंटर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हमीरपुर के पाटनपुर गांव निवासी मलखान ने बताया कि गुजरात के सूरत में रहकर मजदूरी करते थे। लॉक डाउन के कारण काम बंद होने पर वह साथी पुनीत के साथ बीते 11 मई को गांव आ गए। दोनों युवक गांव के विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर में रुक गए।
विज्ञापन


गांव में प्रधान को हटाए जाने के बाद  अमर सिंह, लाखन सिंह व लक्ष्मी कुशवाहा की तीन सदस्यीय समिति बनी हुई है। क्वारंटीन सेंटर में कुल नौ युवक हैं। जिनको समिति द्वारा भोजन नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है।

भोजन मांगने पर समिति के सदस्य अमर सिंह उनसे रुपयों की मांग करता है। इसकी शिकायत उन्होंने एसडीएम मौदहा अजीत परेश से की। जिस पर एसडीएम ने उन्हें राशन उपलब्ध कराया। एसडीएम से शिकायत करने पर उसे व उसके साथी सहित अन्य लोगों को अमर सिंह ने अपने साथियों के साथ मारपीट कर क्वारंटी सेंटर से भगा दिया।
विज्ञापन


जिस पर वह खेतों में डेरा डाले हैं। मलखान ने थाना बिवांर में अमर सिंह, छुट्टू, बिल्लो, गोविंदा, हिमाचल के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें