महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक व स्नातकोत्तर विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गईं। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में 668 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा शुरू होने से पहले ही विद्यार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। गेट सर्च के बाद विद्यार्थियों को कक्ष में प्रवेश दिया गया। पहली पाली में बीएससी तृतीय व पंचम सेमेस्टर की जूलॉजी की परीक्षा में 112 विद्यार्थी शामिल हुए जबकि बीए पंचम सेमेस्टर हिंदी की परीक्षा में 272 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 19 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में एलएलबी पंचम सेमेस्टर की परीक्षा में 284 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. प्रदीप कुमार, शैलेष तिवारी आदि ने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार जय बुंदेलखंड महाविद्यालय में प्रथम पाली में हिंदी साहित्य पंचम सेमेस्टर की परीक्षा में 96 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि चार अनुपस्थित रहे। बीएससी में सभी 13 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। श्री किशोर गोस्वामी महाविद्यालय में पंचम सेमेस्टर हिंदी साहित्य के 82 छात्रों ने परीक्षा दी जबकि पांच अनुपस्थित रहे। बीएससी के सभी सात परीक्षार्थी उपस्थित रहे हैं।