फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौष्टिक आहार ही बचाता कुपोषण

Wed, 20 May 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला समाज कल्याण अधिकारी भीमसेन ने कहा कि पौष्टिक तत्वों से भरपूर भोजन और स्वच्छता से ही कुपोषण से बचा जा सकता है। बच्चाें को कुपोषण से बचाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी बुधवार को मार्गश्री चैरिटेबल ट्रस्ट, कृति शोध संस्थान और ग्रामोन्नति संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सेवायोजन कार्यालय सभागार में आयोजित संभावना गोष्ठी के अवसर पर बोल रहे थे। उन्हाेंने कहा कि ग्रामीण अंचलाें में लोगों को कुपोषण, स्वच्छता आदि के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। यह कार्य समाजसेवी संस्थाएं बखूबी कर रही हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. बालचंद्र ने कहा कि कुपोषण से बचने के लिए हरी सब्जियां, दूध, फल आदि का सेवन करना आवश्यक है। उन्हाेंने किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने और स्वच्छता अपनाने पर जोर दिया। पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी ने कहा कि स्वच्छता ही तमाम बीमारियों से बचने का सबसे कारगर उपाय है। क्योंकि ज्यादातर बीमारियां गंदगी से ही फैलती हैं। उन्हाेंने आस पड़ोस को साफ सुथरा बनाकर पर्यावरण को हरा भरा बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर कृति शोध संस्थान के मनोज द्विवेदी, अरविंद खरे, आरसेटी के निदेशक हरनारायण मिश्र ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रदर्शनी आयोजित कर कौशल विकास मिशन, फोटो, आंकड़े, संसाधन केंद्र आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर विश्वनाथ त्रिपाठी, पुष्पेंद्र,  प्रिया गुप्ता, रामऔतार नामदेव, रामेश्वर यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें