फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी डंडाें से पीट किया अधमरा

Wed, 20 May 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम सिजहरी में चेहरे पर टार्च की रोशनी पड़ने से नाराज दबंगाें ने एक दलित ग्रामीण को लाठी डंडों से मारपीट कर अधमरा कर दिया और हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। पीड़ित तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम सिजहरी निवासी नाथूराम बसोर (55) पुत्र दसैंया के परिवार के ही लक्ष्मी प्रसाद बसोर की बेटी की शादी थी। वह परिजनाें के साथ गांव के ही प्राथमिक विद्यालय सुभाष नगर में ठहरी बारात के लिए भोजन लेकर जा रहा था। धीरे चलने के कारण उसके साथी आगे निकल गए जबकि वह धीरे-धीरे लाठी के सहारे पीछे-पीछे जा रहा था। तभी उसकी टार्च की रोशनी विद्यालय के बाहर बैठे गांव के ही दो दबंगाें के चेहरों पर पड़ी।  टार्च की चकाचौंध आंखाें में लगना दबंगों को नागवार गुजरा। दबंगाें ने नाथूराम को लाठी डंडाें से मारपीट कर अधमरा कर दिया। ग्रामीण के चीखने चिल्लाने पर परिजन एकजुट होकर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख दबंग हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना श्रीनगर में दे दी है। पुलिस ने सिजहरी निवासी बिंदा यादव पुत्र गुलाब यादव और शिवपाल राजपूत पुत्र भोला राजपूत के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें