फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बदलते मौसम में बुखार व पेटदर्द के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 25 एमएएचपी 01 परिचय-जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को देखते डॉ. राजेश कुमार भट्ट। संवाद
विज्ञापन

-जिला अस्पताल में 600 मरीजों को मिला उपचार, 24 घंटे में 10 मरीज भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण महोबा जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को अस्पताल की ओपीडी में 600 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें करीब 30 फीसदी वायरल से पीड़ित पाए गए।
ओपीडी खुलते ही मरीजों और तीमारदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। पर्चा बनवाने व दवाएं लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। गुलशेर अहमद और राजेश भट्ट ने बताया कि बुखार, पेटदर्द, सर्दी, खांसी, जुकाम व गले में खराश के मरीज आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमण का दौर चल रहा है, जिसमें पहले हल्की सर्दी-जुकाम होती है और फिर बुखार चढ़ जाता है। खान-पान में लापरवाही पेट दर्द की समस्या बढ़ा रही है। पिछले 24 घंटों में बुखार और पेटदर्द से ग्रसित 10 मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सुरेश कुमार ने कहा कि मौसम में बदलाव से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने लोगों को बेहद सावधानी बरतने की जरूरत बताई। सीएमएस डॉ. सुरेश कुमार ने सलाह दी कि दिक्कत होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं। यह संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक है।

ऐसे करें बचाव
-बारिश में भीगने से बचें और गीले कपड़े तुरंत बदलें।
-सर्दी, जुकाम या बुखार से पीड़ित व्यक्ति से दूरी बनाएं।
-खांसते व छींकते समय मुंह और नाक को रुमाल से ढकें।
-हाथों को साबुन से नियमित धोएं।
-पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं व पौष्टिक भोजन लें।
-साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
-सांस लेने में परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें