फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गांव-गांव में टैंकर से होगी जलापूर्ति

Sat, 16 Apr 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
टैंकर रवाना करते अवर अभियंता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में पानी की किल्लत के कारण अब गांव-गांव में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए टैंकरों की व्यवस्था करके शुक्रवार को गांवों में टैंकर रवाना किए गए। जिससे ग्रामीण अंचलों में पानी की दिक्कत को दूर किया जा सके।
विज्ञापन


मालूम हो जिले के तालाब, पोखरे व बांध के सूखने के बाद पानी की दिक्कत से निपटने के लिए डीएम ने प्रधानों की बैठक ली थी। जिन गांवों में पानी का संकट है, वहां के प्रधानों को ट्रैक्टर भेजकर पानी के टैंकर ले जाने की बात कही थी। साथ ही टैक्टर चालक को 200 रुपये व 500 रुपये टैक्टर का प्रतिदिन के हिसाब से दिए जाने को कहा था। जिससे ज्यादातर गांव के प्रधान शुक्रवार को टैंकर लेने महोबा पहुंचे।

इससे ट्यूबवेल पर भारी भीड़ हो गई। बाद में जल संस्थान के अवर अभियंता ने मौके पर पहुंचकर टैंकरों को अपनी मौजूदगी में गांवों के लिए रवाना किया। पहले चरण में डढ़हत, बड़ेरा खुर्द, जरौली, टीकामऊ, ननवारा, दमौरा, कलखेड़ा, अकबई, यादव का डेरा और फलखोड़ा आदि गांव में टैँकर भेजे गए। जल संस्थान के अवर अभियंता एसके वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन ने झांसी से 80 टैंकर मंगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें