फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अब रोडवेज की तरह ट्रेनों के भी बनेंगे टिकट

Sun, 05 Jan 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे के झांसी मंडल की ओर से अब आधुनिक तकनीक से यात्रियों को सहज और तेज टिकटिंग सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर मोबाइल यूटीएस (मोबाइल अनारक्षित टिकट प्रणाली) का ट्रायल सफल होने के बाद यह सुविधा महोबा समेत मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर लागू की जाएगी।
उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल यूटीएस एक पोर्टेबल टिकट वितरण प्रणाली है। इसमें मोबाइल जैसे उपकरण का उपयोग करके रेलकर्मी यात्री तत्काल रूप से टिकट प्रिंट कर यात्रियों को प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री अब आसानी से और बिना किसी अतिरिक्त प्रतीक्षा के अनारक्षित टिकट प्राप्त कर सकेंगे। झांसी मंडल के प्रमुख स्टेशनों झांसी, ग्वालियर, ललितपुर, उरई, चित्रकूटधाम कर्वी, महोबा, बांदा, शिवरामपुर और भरतकूप स्टेशन पर जल्द ही इसे लागू किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें