फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ठंड की चपेट में आने से एक और किसान की मौत

Sun, 05 Jan 2025 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/चरखारी। भीषण ठंड व सर्द हवाएं जानलेवा हो गई हैं। ठंड की चपेट में आने से एक और किसान की मौत हो गई। इससे ठंड से मरने वालों की संख्या दस पहुंच गई है।
विज्ञापन

रविवार को मौसम का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन सूर्य न निकलने से लोग ठिठुरते रहे। रविवार को सुबह के समय भीषण कोहरा छाया रहा। पूरे दिन बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली और ठंड बरकरार रही।
लोग अलाव का सहारा लेकर ठंड से बचाव करते दिखे। कोतवाली चरखारी के नरेड़ी गांव निवासी परमलाल (55) खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। रात को वह खेत की सिंचाई कर घर वापस लौटे। ठंड लगने से वह अचेत हो गए।
विज्ञापन

परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के बड़े बेटे मुकेश ने बताया कि खेत से घर लौटने पर पिता को सर्दी लग गई। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें