फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अब सिरसीकलां में श्यामा नाले ने सीमाएं लाघीं

विज्ञापन
फोटो 18 एमएएचपी 10 परिचय-सिरसीकलां गांव में श्यामा नाला के ऊपर निर्माणाधीन पुल से इस तरह जान जो - फोटो : 1
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। विकासखंड कबरई के खन्ना क्षेत्र से निकला श्यामा नाला खम्हरिया के बाद सिरसीकलां गांव में सीमाएं लांघ गया है। रपटे (अस्थायी पुल) के ऊपर से बह रहे पानी के चलते छह गांव के लोगों का संपर्क कट गया है। नाले के ऊपर निर्माणाधीन पुल से लकड़ी की सीढ़ी लगाकर ग्रामीण जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं। लगातार बारिश होने से नाले का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे ग्रामीण घरों से नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन

श्यामा नाला हर साल बारिश में उफान पर होता है। लोक निर्माण विभाग ने निर्माणाधीन पुल के बगल में अस्थायी पुल बनाया था जो अधिक बारिश से पानी बढ़ने से मंगलवार को डूब गया। पिछले 48 घंटे से नाला उफान पर है। इससे बरबई, चिचारा, कहरा, तमौरा, परसाहा, सिरसीकलां और जनपद बांदा का संपर्क मार्ग कट गया है। ग्रामीणों को आवाजाही में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बीमार होने पर वह इलाज के लिए अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं। किसान मनसुख, रामबरन और करन सिंह का कहना है कि खेतों में जाना भी मुश्किल हो गया है। संपर्क कटने से आवाजाही पूरी तरह ठप है। ग्रामीण नाले का पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीण निर्माणाधीन पुल से लकड़ी की सीढ़ी लगाकर जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं। करीब एक माह पहले नाला उफनाने से बरातियों से भरी कार डूब गई थी।
निर्माणाधीन पुल का शुरू नहीं हो सका संचालन
लोक निर्माण विभाग ने ग्रामीणों की मांग पर करीब चार माह पहले नाले पर पुल का निर्माण शुरू किया था। अभी पुल पर रैंप आदि का निर्माण होना शेष है। इस कारण पुल का संचालन अभी तक शुरू नहीं हो सका है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता वीके जौहरी ने बतायाकि श्यामा नाला पर पुल निर्माणाधीन है। शेष काम जल्द पूरा कराकर इसका संचालन शुरू किया जाएगा।

फोटो 18 एमएएचपी 10 परिचय-सिरसीकलां गांव में श्यामा नाला के ऊपर निर्माणाधीन पुल से इस तरह जान जो- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें