फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कोर्ट ने छेड़खानी में तीन साल की सुनाई सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। धोखाधड़ी करके करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उधार लिए रुपये वापस करने के बाद भी जमीन हड़पने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के बिलवई गांव निवासी मनोज कुमार उपाध्याय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी ऊषा की तबीयत खराब थी।
उनके दोस्त सतीश चौरसिया ने हसीन से मिलवाया। हसीन ने ऊषा के नाम सात लाख रुपये का बैंक ऋण दिलवाया। ऋण चुकाने के बाद युवक से उसके संबंध अच्छे हो गए। तब हसीन ने उसे निजी बैंक में साझेदार बनाने का झांसा दिया और उससे 20 लाख रुपये की मांग की। मनोज ने अपने दोस्त राजेंद्र चंदेल से 14 लाख रुपये आरटीजीएस व छह लाख रुपये नकद दिए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने विश्वासघात करके उसकी पत्नी के नाम जमीन का धोखाधड़ी से इकरारनामा करा लिया। पीड़ित ने अलग-अलग किस्तों में 20 लाख 80 हजार रुपये चुकाए और जमीन की लिखा-पढ़ी निरस्त करने को कहा। तब आरोपियों ने और रुपये मांगे। बाद में आरोपियों ने दबाव बनाकर जमीन का बैनामा भी करा लिया। आरोप है कि आरोपी एक नाम से फर्जी बैंक चलाते हैं। आरोपियों ने उसका 35 लाख रुपये मूलधन और 70 लाख रुपये लाभ के हड़प लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर संभव तिवारी, रहीश अली, सतीश चौरसिया, हनीफ हाजी समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें