फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अब चेकिंग आईडी बनाने व प्रवर्तन कार्य भी करेंगे डिपो प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-परिवहन निगम के सहायक प्रबंधक प्रवर्तन ने जारी किए आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के महोबा डिपो के प्रभारी अब चेकिंग आईडी बनाने और प्रवर्तन कार्य भी करेंगे। इसके लेकर निगम के सहायक प्रबंधक प्रवर्तन ने आदेश जारी किए हैं।
सहायक प्रबंधक प्रवर्तन गौरव वर्मा ने जारी आदेश में कहा कि निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में प्रबंध निदेशक ने वीडियो कांफ्रेंस से महोबा समेत प्रदेश के सभी डिपो प्रभारियोंं से चेकिंग कराए जाने व चेकिंग आईडी बनाए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों से कहा है कि अपने स्तर से प्रधान प्रबंधक (आईटी), परिवहन निगम मुख्यालय, लखनऊ और ओरियन प्रो. सल्यूशन लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर से संपर्क कर डिपो प्रभारियों से चेकिंग आईडी बनवाने व मार्ग चेकिंग का कार्य कराएं। महोबा डिपो में तैनात प्रभारी प्रवीण कुमार यह दोनों कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा
महोबा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बांदा डिपो परिसर में क्षेत्रीय बैठक हुई। जिसमें महोबा, राठ, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट डिपो से उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने-अपने डिपो के कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को बताया। जिनके निस्तारण की रणनीति बनी। इस मौके पर रामनरेश साहू, अनादिवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें