फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अवैध खनिज परिवहन की मुख्यालय से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। डीएम सत्येंद्र कुमार ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित खनिज कमांड सेंटर तथा सदर तहसील परिसर में जिला अधिवक्ता समिति द्वारा निर्मित टिनशेड का उद्घाटन किया। अब तकनीक के सहारे लखनऊ से जिले में अवैध खनिज परिवहन की निगरानी होगी। इसके लिए जिले में छह स्थानों पर बनाई गई चौकी पर लगे सेंसर कैमरे 24 घंटे हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिले में अवैध खनन और अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने, चेक गेट की सतत निगरानी के लिए सेंटर बनाए गए हैं। जिले के खनिज कमांड सेंटर को खनिज निदेशालय के एकीकृत खनिज कमांड सेंटर लखनऊ से भी जोड़ा गया है। खनिज परिवहन की निगरानी में यदि जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा कोई लापरवाही की जाती है तो उसे निदेशालय के कमांड सेंटर से देखा जा सकेगा।
बताया कि खनिज परिवहन करने वाले सभी वाहनों को परिवहन विभाग से भी जोड़ा गया है, जो भी वाहन खनिज लेकर जिले से जाएंगे उनकी पूरी डिटेल ऑटोमैटिक खनिज कमांड सेंटर को मिल जाएगी। बिना वैध खनिज परिवहन प्रपत्र ई एम एम 11 के परिवहन करने वाले वाहनों का ऑनलाइन चालान जेनरेट कर दिया जाएगा। खनिज कमांड सेंटर से चेक गेट पर ड्यूटी करने वाले होमगार्ड्स और बाबू पर भी निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

यदि कोई भी कर्मचारी अवैध खनिज के वाहनों को गेट पास कराने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उधर, जिला अधिवक्ता समिति द्वारा निर्मित टिनशेड के उद्घाटन के दौरान डीएम ने तहसील सदर प्रांगण में पौधरोपण किया। खनिज कमांड सेंटर के उद्घाटन के दौरान एडीएम आरएस वर्मा, खनन अधिकारी शैलेंद्र सिंह, डीआईओ सतीश यादव सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
यहां लगे हैं सेंसर युक्त कैमरे
डीएम ने बताया कि एमपी बार्डर पहरा के निकट प्रकाश बमहौरी, घटहरी, कबरई के निकट बांदा व कानपुर रोड, पनवाड़ी, कुम्हडॉरा एवं रिवई तिराहा चरखारी में चेक गेट बनाकर कैमरों से लैस कर इन्हें खनिज कमांड सेंटर से जोड़ा गया है। साथ यह नेटवर्क मुख्यालय लखनऊ से भी जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें