पंजीयन कराते असिस्टेंट कमिश्नर राजीव पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्यकर राजीव पांडेय ने कहा शासन ने व्यापारियों के लिए दुर्घटना बीमा राशि बढ़ा कर पांच लाख कर दी है। साथ ही छोटे व्यापारियों को स्वकर निर्धारण के साथ बिना नोटिस कर निर्धारण की सुविधा दी गई है। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को यहां आयोजित कैंप में दो दर्जन से अधिक व्यापारियों का पंजीयन कर प्रमाण पत्र दिए गए।
वाणिज्य कर कार्यालय में आयोजित पंजीयन शिविर में मौजूद असिस्टेंट कमिश्नर राजीव पांडेय ने कहा शासन की मंशा के अनुरूप हर जिले में कर चोरी रोकने के लिए अधिक से अधिक छोटे व्यापारियों का पंजीकरण किया जा रहा है। शासन की मंशा है व्यापारियों को कारोबार करने में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा पंजीकृत व्यापारियों के लिए दुर्घटना बीमा की राशि चार लाख से बढ़ाकर पांच लाख कर दी गई है।
साथ ही नए वैट अधिनियम के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष पंजीयन का नवीनीकरण कराने की बाध्यता भी खत्म कर दी गई है। उन्होने बताया अब व्यापारियों का आजीवन पंजीयन कराया जा रहा है। पंजीयन शिविर में एमएस क्रेशर डहर्रा रामशरण सिंह खरेला, शिवाशिव खन्ना छोटेलाल पवा, आदर्श ट्रेडर्स चरखारी सहित 25 व्यापारियों का मौके पर पंजीयन कर उन्हें प्रमाण पत्र सौंपे गए। इस मौके पर बार के अधिवक्ताओं सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।