फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अब ट्रेन में खड़े होकर यात्रा नहीं करेंगे दिव्यांग

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अभी तक ट्रेन में सफर करने पर दिव्यांगों को किराये में छूट मिलती थी। ट्रेन में आरक्षण होने के बाद वेटिंग टिकट होने पर दिव्यांगों को खड़े होकर सफर करना पड़ता था लेकिन अब रेलवे ने दिव्यांगों को ट्रेन के स्लीपर और एसी कोच में सीटों पर कोटा दे दिया है। इसमें ऊपरी बर्थ छोड़कर दिव्यांगों को मिडिल व लोअर बर्थ दी जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के निदेशक यात्री विपणन संजय मनोचा ने पत्र जारी कर बताया कि आरक्षित सेकेंड सीटिंग, वातानुकूलित चेयरकार, स्लीपर, एसी-3 और एसी-3 इकोनॉमी कोच में दिव्यांग यात्री व उनके परिचारकों के लिए कोटा निर्धारित किया गया है। इससे दिव्यांगों को यात्रा में आसानी हो सके। इसका रियायती दर पर झांसी मंडल में आने वाले रेलवे स्टेशनों महोबा, बांदा, कर्वी, हरपालपुरा, मऊरानीुपर आदि से विभिन्न एक्सप्रेस, सुपरफास्ट, मेल और कुर्सीयान वाली ट्रेनों में सैकड़ों यात्रियों को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन



ये होगी सीट की व्यवस्था
-स्लीपर क्लास में चार बर्थ (दो लोअर व दो मिडिल)।
-एसी-3 में दो बर्थ (एक लोअर और एक मिडिल)।
-इकोनॉमी क्लास में दो बर्थ (एक लोअर व एक मिडिल)।
-गरीब रथ के एसएलआरडी कोच में चार बर्थ पूरे किराये पर (दो लोअर और दो अपर)
-चेयरकार ट्रेन के सेकेंड सीटिंग में दो सीट, जिनमें इन श्रेणी के दो से अधिक कोच लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें