फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बिना रजिस्ट्रेशन संचालित पैथोलॉजी, दो को नोटिस जारी

विज्ञापन
फोटो 10 एचएएमपी 17- शहर स्थित सनलाइफ हॉस्पीटल में मरीजों व तीमारदारों से बातचीत करती सीएमओ। संव
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले भर में कई निजी अस्पताल, क्लीनिक व पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटरों बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हैं। इससे मरीजों की जान पर बन आती है। बुधवार को नवागंतुक सीएमओ ने शहर स्थित निजी अस्पतालों व पैथोलॉजी का निरीक्षण किया। इस दौरान दो पैथोलॉजी बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित मिलने पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन



बुधवार को सीएमओ डॉ. अलका शुक्ला ने शहर के निजी अस्पताल ब्रजराज हॉस्पिटल, सनलाइफ हॉस्पिटल, विमल नर्सिंग होम सहित निजी क्लीनिक व लक्ष्मी पैथोलॉजी, शेफर्ड पैथोलॉजी आदि का निरीक्षण किया। जांच में शेफर्ड पैथोलॉजी व डॉ. पुष्कर आनंद की निजी क्लीनिक के संचालक रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा पाए। सीएमओ ने दोनों को नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।



जिले की करीब 12 लाख की आबादी के बीच जिले भर में 30 से अधिक पैथोलॉजी व 50 क्लीनिक व नर्सिंग होम बिना पंजीयन अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि किसी भी हाल में स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

यहां पर डिप्टी सीएमओ डॉ. अनूप निगम, नोडल झोलाछाप डॉ. सीबी राजपूत, डीपीसी आयुष्मान डॉ. अंकिता श्रीवास्तव, सिद्धार्थ शंकर सिंह आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें