फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठित हुए बिना समाज का भला नहीं

Sun, 20 Mar 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
फूल मालाओं से अजीज मंसूरी का स्वागत करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आल इंडिया मंसूरी समाज का सम्मेलन रविवार को शहर के  नेहरू विद्यालय में आयोजित हुआ। यहां  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अहमद मंसूरी ने कहा कि संगठित हुए बिना समाज का भला नहीं हो सकता। तकरीबन हर गांव में मंसूरी समाज के लोग रह रहे हैं। बिखराव के चलते उन्हें उनके अधिकार नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन


अहमद मंसूरी ने समाज के लोगों को बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने की नसीहत दी। मंडल अध्यक्ष एनुल हक ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए एकजुटता जरूरी है। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अकबर मंसूरी, नजी खंा, हाजी पीरू, सलाम मंसूरी, हाजी रहमान मंसूरी, मान खां, बली मंसूरी, गौरी खां, कादिर मंसूरी, चांद मोहम्मद मंसूरी, रहमान मंसूरी, कलीम मंसूरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

सम्मेलन के बाद चुनाव अधिकारी मंसूरी समाज के पूर्व अध्यक्ष आजाद मंसूरी और चुनाव पर्यवेक्षक अहमद खां की देखरेख में  समाज के जिलाध्यक्ष का चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद के लिए कादिर मंसूरी, अंसार मंसूरी  और अजीज मंसूरी ने दावेदारी की। दो उम्मीदवारों के नाम वापस लेने से  अजीज मंसूरी निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए। इन्हें समाज के लोगों ने फूल मालाआें से लाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें