बार काउंसिल इलाहाबाद के आह्वान पर सोमवार को अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। जिससे न्यायालयाें में मुकदमाें की पैरवी व अन्य कार्य नहीं हो सके। दूर दराज से आए वादकारियों को तारीख देकर चलता कर दिया गया।
अधिवक्ता समिति महोबा की बैठक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बार काउंसिल के आह्वान पर सोमवार को न्यायालयाें में कार्य बहिष्कार पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से अधिवक्ताओं ने हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया। जिसके चलते सुबह से ही वकीलों ने कोई कामकाज नहीं किया। वकीलों की हड़ताल के चलते दूर दराज से आए वादकारियों के मुकदमों की पैरवी नहीं हो सकी। इससे वादकारियों का समय और पैसा बर्बाद हुआ।