फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजिरी के लिए कैदियों को नहीं आना पड़ेगा न्यायालय

Sat, 05 Nov 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
न्यायालय परिसर का निरीक्षण करते हाईकोर्ट के जज व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उच्च न्यायालय लखनऊ हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज राजेश कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को कचहरी परिसर में बने वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष का उद्घाटन किया। इसके बाद कचहरी परिसर का निरीक्षण किया। इस मौके पर राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि अब जेल में बंद कैदियों को तारीख और हाजिरी के लिए
विज्ञापन


न्यायालय नहीं आना पड़ेगा। कैदियों से अब वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सारी बात होगी। जिला कारागार में पहले से ही कैदियों के कांफ्रेसिंग के लिए कक्ष बनवा कर तैयार करा दिया गया था। अब अदालत के कक्ष का उद्घाटन होने के बाद सीधी कैदियों से बात हो सकेगी। न्यायालय आते समय अक्सर

कैदियाें के भाग जाने की घटनाएं होती थीं। अब वीडियो कांफ्रेसिंग की सुविधाएं मिलने से कैदियों को कचहरी नहीं जाना पड़ेगा। जिससे कैदियों के भागने की घटनाओं पर भी रोक लगेगी। हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज ने उदघाटन के बाद कचहरी परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश पीयूष श्रीवास्तव, एडीजे संजय हरि शुक्ल सहित तमाम जज मौजूद रहे। बाद में लखनऊ से आए प्रशासनिक जज ने जिला जज के चैंबर में बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें