फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कबड्डी प्रतियोगिता में निवाड़ी की टीम विजेता

विज्ञापन
फोटो 01 एमएएचपी 08 परिचय-कबड्डी में अंक हासिल करने के लिए जद्दोजहद करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। जलविहार मेला महोत्सव में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में निवाड़ी की टीम ने छतरपुर को एक अंक से हराकर विजेता ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन

कस्बे के मेला मैदान में नगर पंचायत की ओर से जलविहार मेला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कबड्डी प्रतियोगिता में चित्रकूट, स्वासामाफ, निवाड़ी, छतरपुर, बम्हौरी, सिरमौर, जालौन समेत 10 टीमों ने भाग लिया। निवाड़ी और छतरपुर की टीम फाइनल में पहुंची। फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। दोनों ही टीमें एक-एक अंक के लिए संघर्ष करती रहीं। अंत में निवाड़ी की टीम ने एक अंक से जीत हासिल कर छतरपुर की टीम को हरा दिया। रेफरी की भूमिका प्रदीप यादव ने निभाई। फाइनल मैच में निवाड़ी को 22 व छतरपुर को 21 अंक मिले है। जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी और अध्यक्ष वैभव अरजरिया ने विजेता निवाड़ी की टीम को 7,100 रुपये नकद, शील्ड व मेडल दिए। उपविजेता छतरपुर की टीम को 5,100 रुपये नकद, शील्ड और मेडल सौंपे। यहां पर संजीव कुमार, देवेंद्र, राजा यादव, छोटू सिंह, महेंद्र यादव, नितेंद्र चौबे, कबड्डी सचिव देवीशरण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें