फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 1,500 मीटर दौड़ में मुकेश और गोला फेंक में अनीता रहीं विजेता

विज्ञापन
फोटो 01 एमएएचपी 07 परिचय-दौड़ में दमखम दिखाते प्रतिभागी छात्र। संवाद
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। विकासखंड जैतपुर के सुगिरा गांव स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में चल रहीं कुलपहाड़ जोन की दो दिवसीय माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन विभिन्न खेलों में प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। सीनियर वर्ग की 1,500 मीटर दौड़ में मुकेश और जूनियर वर्ग गोला फेंक में अनीता ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग की 1,500 मीटर दौड़ में अखंड इंटर कॉलेज मसूदपुरा के मुकेश पहले, पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज अजनर के आशीष दूसरे व जनतंत्र इंटर कॉलेज कुलपहाड़ के चरण सिंह तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग गोला फेंक में जनतंत्र इंटर कॉलेज की अनीता प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज सुगिरा की वर्षा द्वितीय और जीजीआईसी पनवाड़ी की तमन्ना तृतीय स्थान पर रहीं।
100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग जूनियर में आरुषि ने प्रथम, रागिनी ने द्वितीय व खुशी ने तीसरा स्थान पाया जबकि जूनियर बालक वर्ग में अवधेश ने पहला, धीरेंद्र ने दूसरा और अभिषेक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मैथिली शरण, सुनील साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, हनुमत, राममोहन दीक्षित, रागिनी प्रजापति, वंदना गौतम, ममता देवी, महेंद्र सक्सेना, दीपशिखा, मधुबाला, भवानीदीन, उदय सिंह राजपूत, प्रदीप यादव, अमित द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें