फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कोहरे और ठंड के चलते रात की बसें स्थगित

Tue, 07 Jan 2025 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
यात्री कम होने से रोडवेज परिसर में खड़ीं महोबा डिपो की बसें। - फोटो : यात्री कम होने से रोडवेज परिसर में खड़ीं महोबा डिपो की बसें।
विज्ञापन
महोबा। भीषण कोहरे और ठंड ने ट्रेनों के साथ रोडवेज बसों की रफ्तार भी रोक दी है। महोबा डिपो से रात के समय चलने वाली चार बसों को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

यात्रियों की संख्या बेहद कम होने व दृश्यता शून्य होने से निगम की ओर से यह फैसला लिया गया है। रात के साथ ही दिन में भी यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है। उधर, 60 फीसदी तक यात्रियों में कमी आई है।
उत्तर प्रदेश के महोबा रोडवेज में 94 निगम और 15 अनुबंधित बसें शामिल हैं। इसमें महोबा से कानपुर और महोबा से राठ चलने वाली चार बसों को यात्रियों की आवक कम होने पर रूटों में नहीं दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मंगलवार को महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन 12 घंटे व संपर्क क्रांति छह घंटे देरी से आई। भीषण ठंड में यात्री परेशान रहे। रेलवे स्टेशन में ट्रेन का इंतजार कर रहे प्रेम नारायण, हरीश, शिवचरण, प्रदीप आदि ने बताया कि ठंड के मौसम में ट्रेनें देर से आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें