फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता निर्भीक होकर करें मतदान, प्रलोभन से बचें- जिला जज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर शुक्रवार को जनपद न्यायालय परिसर में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम किया गया। इसमें जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष गुलाब सिंह ने लोगों को मतदान के प्रति जागरुक किया। उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं को मतदान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश ने कहा कि मतदान प्रत्येक व्यक्ति का सबसे बड़ा अधिकार है। मतदाता निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा या अन्य किसी भी प्रलोभन से बचे। कहा कि न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता समस्त निर्वाचनों में अपने मताधिकार का शत-प्रतिशत प्रयोग करें। अपर जिला जज (प्रथम) रामकिशोर शुक्ला ने भी लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया। कहा कि सभी लोग अधिक से अधिक मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करें। इस मौके पर पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रमाकांत प्रसाद, अपर जिला जज (द्वितीय) संतोष कुमार मौर्य, अपर जिला जज (एफटीसी) संतोष कुमार यादव, अपर जिला जज अवनीश कुमार राय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निर्दोष कुमार, सिविल जज जूनियर डिवीजन विवेक प्रजापति, सिविल जज जूनियर डिवीजन सुमित गुप्ता समेत न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें