फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध में कोमल तो भाषण में भूमिका ने मारी बाजी

विज्ञापन
निबंध व भाषण प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आपदा प्रबंधन विषय पर निबंध व भाषण प्रतियोगिताएं की गईं। छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निबंध में छात्रा कोमल वर्मा ने बाजी मारी, जबकि भाषण में भूमिका अव्वल रहीं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

जीजीआईसी की प्रधानाचार्या सरगम खरे की देखरेख में प्रतियोगिताएं हुईं। भाषण में 13 छात्राओं ने हिस्सा लिया। आपदा प्रबंधन के विषय में बेहतर भाषण देने पर भूमिका को विजेता चुना गया, जबकि श्रेया व मोनिका दूसरे और दुर्गावती व यशस्वी तिवारी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। निबंध प्रतियोगिता में 27 छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें कोमल वर्मा को पहला, पुष्पा को दूसरा व भूमि गुप्ता को तीसरा स्थान मिला। निर्णायक की भूमिका शिक्षिका रोहिणी पटेल, कल्पना अग्रवाल, नेहा नगायच व सीता साहू ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें