फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दिवाली पर अंधेरे में रहेगी नई बस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। दिवाली पर्व के मौके पर शहर का एक मोहल्ला अंधेरे में डूबा है। समाधान दिवस, सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। पोल व बिजली की केबिल डालने के बाद कर्मचारी यहां करंट दौड़ाना भूल गए। जिससे मोहल्ले में आजतक बिजली की रोशनी नहीं पहुंच सकी।
शहर के छतरपुर रोड पर सलारपुर बांध मदन सागर लिंक नहर के पास रहने वाले लोगों की दिवाली अंधेरे में मनेगी। समाधान दिवस पर तीन माह में कई बार शिकायती पत्र देने के बाद अभी तक यहां बिजली आपूर्ति की व्यवस्था नहीं हो सकी। इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर भी दर्ज कराई गई। हालात यह हैं कि बिजली विभाग की ओर से यहां पोल लगाने के बाद बिजली की केबिल भी डाल दी गई, लेकिन अभी तक केबिल को ट्रांसफार्मर से नहीं जोड़ा गया। वहीं पास में ही स्थित मां चंद्रिका महाविद्यालय के पास ट्रांसफार्मर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाली गई बिजली की केबिल में करंट न दौड़ाए जाने से मोहल्लेवासी बिजली कनेक्शन लेने से वंचित हैं। करंट न दौड़ने से पोलों में पालिका प्रशासन ने स्ट्रीट लाइटें भी नहीं लगवाईं। इरशाद राईन, सोहेल, मुन्ना आदि का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते दिवाली में वह अंधेरे में ही रहेंगे। उधर, बिजली विभाग अवर अभियंता आशीष पांडेय का कहना है कि ट्रांसफार्मर मिलने पर बिजली आपूर्ति शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें