फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजा ही निकला मामा का हत्यारा, जमीन न बेंचने पर की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/कुलपहाड़। कोतवाली कुलपहाड़ के बागौल रोड पर तीन दिन पहले खेत की रखवाली कर रहे किसान की सोते समय धारदार कुल्हाड़ी से गला रेतकर हत्या किए जाने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। मृतक का भांजा ही मामा की हत्या का आरोपी निकला। भूमि बेचने की बात न मानने पर भांजे ने मामा की हत्या की थी।
विज्ञापन

हमीरपुर के थाना राठ के ग्राम सिकंदरपुरा निवासी श्रीचंद्र अहिरवार (60) पुत्र धनीराम अविवाहित था। चार वर्ष पहले वह अपने हिस्से की जमीन बेचकर कुलपहाड़ के मोहल्ला पठवापुरा निवासी अपनी बहन विमला के यहां रहने लगा था। उसने बागौल रोड पर कुछ भूमि खरीदी थी। जिसकी रखवाली के लिए वह झोपड़ी बनाकर रहता था। 12 फरवरी की रात श्रीचंद्र की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक के भांजे प्रेमचंद्र ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए घटना के खुलासे के लिए दो टीमें गठित की थीं।
कोतवाली प्रभारी कुलपहाड़ अभिमन्यु यादव के नेतृत्व में एसआई सतीष मिश्रा, क्राइम ब्रांच टीम ने मृतक के बड़े भांजे राजेश अहिरवार पुत्र मंटू अहिरवार को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर काकरदेव स्थान बागौल रोड से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व हत्या के दौरान पहने गए कपड़ों की राख बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली में रहता था। छोटे भाई प्रेमचंद्र की शादी में शामिल होने आया था। उसने अपने मामा से खरीदी गई जमीन बेचने के लिए कहा। इस पर विवाद होने के कारण गुस्से में आकर मामा की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने घटना का खुलासा करते हुए पुलिस टीम को पांच हजार रुपये की नगद धनराशि देकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें