दंगल में दांवपेंच दिखाते पहलवान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कस्बा जैतपुर में चल रहे 15 दिवसीय मकर संक्रांति मेले का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इसमें दूर दराज से आए पहलवानों ने दांव पेंच दिखाए। नेपाल के बसंत थापा ने गंगानगर के ज्वाला सिंह को चित कर कुश्ती जीत ली।
मेला ग्राउंड में रविवार को आयोजित विशाल दंगल का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मौला बख्श व भागीरथ यादव ने पहलवानों का परिचय कर करवाया। कलींजर के गनी पहलवान ने दिल्ली के मोनू को हराकर जीत दर्ज की। उसके बाद नेपाल के मोनू पहलवान और गंगानगर के शमशेर के बीच रोचक कुश्ती हुई।
दोनों पहलवानों ने अपने दांव पेंच से सभी का दिल जीत लिया। इस कुश्ती में मोनू पहलवान ने जीत दर्ज की। इसके अलावा बिहार के राधाकृष्ण व शैतान सिंह, हरिद्धार के राहुल पांडेय व गंगानगर के ज्वाला सिंह सहित आधा दर्जन कुश्तियां बराबरी पर छूटी। दंगल में रेफरी की भूमिका कालीघटा और घनघोर घटा ने निभाई। मैच देखने के लिए दर्जनों गांवों के लोगों की भीड़ जुटी रही।