फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेकी की कुटिया का शुभारंभ, जरूरतमंदों को मिलेंगे निशुल्क गर्म कपड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। गरीब, निराश्रित व बेसहारा जरूरतमंदों को सर्दी से बचाने के लिए शहर के परमानंद चौक पर शुक्रवार को नेकी की कुटिया का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन डीएम सत्येंद्र कुमार व भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने किया। जरूरतमंद नेकी की कुटिया से अपनी जरूरत के कपड़े निशुल्क ले सकेंगे।
विज्ञापन

एक कदम ह्यूमन डेवलपमेंट वेलफेयर सोसायटी द्वारा नेकी की कुटिया स्थापित की गई है। डीएम ने कहा कि यह जिले के लिए एक उपहार है, जो आपके पास अधिक है वो संस्था को दान करें और जिन्हें जरूरत है वो नेकी की कुटिया से प्राप्त कर सकते हैं। कहा कि यह दीवारें बड़े शहरों में दिखती हैं। उन्होंने सोसायटी के इस कार्य की सराहना की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह बहुत नेक कदम हैं, जरूरतमदों तक कपड़ों को पहुंचाना सर्दी के मौसम को देखते हुए आवश्यक भी है। सोसाइटी की अध्यक्षा अनीता कुशवाहा ने कहा कि एक कदम सोसायटी एकता, जिम्मेदारी, सहयोग व मानवता का प्रतीक है। कहा कि आपका एक कदम किसी की खुशी बन सकता है तो पुराने साफ व गर्म कपड़े दान करें। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्षा प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, विनोद कुशवाहा, विनोद पुरवार, राजेंद्र शिवहरे, कमलेश चौरसिया, अंकुश शिवहरे, शशांक गुप्ता, पंकज गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें