भाजपा ने जिले के मंडलों में गुरुवार को बाबा साहब अंबेडकर की 125 वीं जयंती मनाकर श्रद्घा सुमन अर्पित किए। भाजपा नेताओं ने अंबेडकर को समाज का मसीहा और संस्कृति का अग्रदूत बताते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।
भाजपा ने भीमराव अंबेडकर की 125 वीं जयंती समरसता दिवस के रूप में मनाई। अंबे गेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष जीतेंद्र सेंगर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में अतिथि सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, मंडल अध्यक्ष ओमनारायण तिवारी, डा. संतोष चौरसिया, भागवत गुप्ता, जिला महामंत्री अरुण सक्सेना, विनोद पुरवार, संदीप शुक्ला, रामजी गुप्ता, अंकुर शिवहरे, रजनी चंदेल, ममता भदौरिया, गुलाब सिंह और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उर्मिला राजपूत सहित कार्यकर्ताओं ने डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा नेताओं ने अंबेड कर के आदर्शों से प्रेरणा लेने की नसीहत दी।
खरेला प्रतिनिधि के मुताबिक डा. रणधीर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एमपी सिंह सेंगर की अध्यक्षता में भाजपाइयों ने अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए। मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, प्रवेंद्र सिंह रघुवंशी, लकी सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक मुरलीधर अहिरवार, डा. अरुण अहिरवार, मनोज सिंह सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। भाजपाइयों ने गाजे बाजे के साथ भव्य जुलूस भी निकाला। जुलूस रविदास मंदिर से शुरू हुआ। इसमें डालचंद्र अहिरवार, विजय, लालदिवान चौधरी, हरिशंकर भास्कर सहित नगर के तमाम समाजसेवी मौजूद रहे।
कबरई प्रतिनिधि के अनुसार मंडल अध्यक्ष सुखलाल सिंह की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा नेता अनंतराम शुक्ला, देवेंद्र गुप्ता, गोपालदत्त पांडेय सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे। चरखारी प्रतिनिधि के मुताबिक भाजपा नेता अमित शर्मा की मौजूदगी में योगेश मिश्रा, नीरज गुप्ता, युवराज सिंह, भगवानदास बसेड़िया, प्रदीप कुमार, मनोहरलाल गुरुदेव सहित तमाम भाजपाइयों ने डा. अंबेडकर की जयंती पर शिरकत की। इसी तरह पनवाड़ी, श्रीनगर, बेलाताल, अजनर मंडलों में भी भाजपाइयों ने डा. अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए।