फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीआरएफ टीम ने आपदा संभावित स्थलों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में एनडीआरएफ वाराणसी से आई 11वीं बटालियन टीम ने बुधवार को जैतपुर ब्लाक के आपदा संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने ऐतिहासिक बेलासागर तालाब व थुरट नदी पर बने रपटा पर पहुंचकर निरीक्षण किया। आपदाओं से निपटने के उपाय बताए।
विज्ञापन

एनडीआरएफ टीम के कमांडर अमोल सिंह के नेतृत्व में टीम ने आपदा के लिहाज से महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया, ताकि आपदा के समय त्वरित राहत पहुंचाई जा सके। इस दौरान टीम कमांडर ने बताया कि यदि कोई पानी में डूब जाए तो उसे सीधा पीठ के बल लिटाकर उसके पैर फोल्ड करके पेट की ओर ले जाकर दबाव देना चाहिए, जिससे पेट में भरा पानी निकलने लगता है। यह क्रिया पानी निकलते रहने तक करना चाहिए। बारिश में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना हो तो कभी पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होना चाहिए, बल्कि मैदान में पंजो के बल बैठकर हाथों से कान बंद कर लेना चाहए। प्रयास यह हो कि शरीर जमीन को कम से कम छुए। भ्रमण के दौरान टीम ने आने वाली विभिन्न आपदाओं से किस प्रकार तत्काल निपटा जा सके, इसके लिए उन्होंने बाढ़, भूकंप, आग से जन-धन नुकसान के बचाने के उपाए भी बताए। इस मौके पर सहायक उपनिरीक्षक मुकेश चौहान, शिवलाल, रेसक्योरर राजेंद्र नेगी, धनंजय गुप्ता, खंड विकास अधिकारी जैतपुर प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें