फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः एनडीआरएफ टीम ने आपदा से निपटने के बताए तरीके

विज्ञापन
प्रशिक्षण में आपदा से बचाव के तरीके बताती एनडीआरएफ टीम - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। जिले में वाराणसी से आई 11वीं बटालियन एनडीआरएफ की टीम ने नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ताओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान आपदा के समय जरूरतमंदों को त्वरित सहायता पहुंचाने के तरीके बताए गए। इससे आपदा की स्थिति में लोग स्वयं को सुरक्षित रख सकेंगे।
विज्ञापन

शहर के सेवायोजन सभागार में रविवार को आयोजित प्रशिक्षण सत्र में एनडीआरएफ टीम के कमांडर अमोल कुमार ने बताया कि तीनों तहसीलों में आपदा संभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर आपदा के दौरान राहत पहुंचाने की रणनीति बनाई जा रही है। टीम के सदस्यों ने आपदा के दौरान हार्ट अटैक या घायल होने पर संबंधित को कैसे मदद पहुंचाई जाए इसका प्रदर्शन किया।
टीम कमांडर ने फ्रैक्चर होने पर स्ट्रेचर तैयार करने की विधि बताई। कहा यदि कोई पानी में डूब जाता है तो उसे बाहर निकालकर हाथों से पेट को दबाएं ताकि अंदर भरा पानी बाहर निकल जाए और उसकी जान बचे। मौके पर टीम के एएसआई मुकेश चौहान, शिवलाल, रेस्क्यूअर अजय राय, राजेंद्र नेगी, जयशंकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें