फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आन लाइन हुई जिले की नवीन मंडी

Fri, 30 Sep 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
आन लाइन सुविधा का आरंभ करते जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले की नवीन मंडी आन लाइन हो गई है। इसे राष्ट्रीय कृषि बाजार से जोड़ दिया गया है। इससे किसानों को प्रदेश के अन्य बाजारों के भाव जानने और उस भाव पर आन लाइन अपनी उपज बेचने की पूरी सुविधा मिलेगी। इससे किसानों का उत्पीड़न भी रुकेगा। किसानों को आन लाइन भाव की जानकारी मंडी समिति के जरिए दी जाएगी। शुक्रवार को जिला पंचायत
विज्ञापन


अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश यादव मंडी सभागार में कंप्यूटर का बटन दबाकर आन लाइन सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आन लाइन सुविधा के सहारे किसानों को बिचौलियों से छुटकारा मिलेगा। मंडी निरीक्षक रामसेवक वर्मा ने आन लाइन उपज क्रय-विक्रय की जानकारी दी। इस दौरान महोबा के किसान दिनेश की 30 कुंतल उरद 6210 रुपये प्रति कुंतल की दर

से आन लाइन विक्रय की गई। किसान को तत्काल दी गई पर्ची के आधार पर अंकित मोबाइल पर इसकी जानकारी भी मिल गई। कार्यक्रम के दौरान सपा जिला अध्यक्ष बाबू मंसूरी, राजू साहू, आलोक पुरवार, राजू नगायच, रामबाबू गुप्ता, लिपिक राकेश कुमार, सीएल धुरिया, नत्थू प्रसाद, देवीदीन खरे, सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र, मोहम्मद नजीर, अयूब सहित मंडी के कर्मचारी और व्यापारी व कृषक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें