फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने उड़ाया दो लाख का माल

Thu, 29 Sep 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम सिरमौर में चोरों ने बुधवार रात एक मकान में धावा बोल नगदी सहित करीब लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में सौंप दी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


ग्राम सिरमौर निवासी नंदकिशोर पाल बुुधवार रात परिवार सहित घर पर सो रहा था। तभी चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गए और कमरे में रखे अटेचियों व बक्सों के ताले तोड़ पांच हजार की नगदी, पांच तोला सोना व आधा किलोग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

परिजन घटना के समय गहरी नींद में सोते रहे। गुरुवार की सुबह परिजनों ने जब ताले टूटे व माल गायब देखा तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर लेने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें